नई दिल्ली
दुनियाभर के लिए कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट इस समय बड़ी मुसीबतों का कारण बना हुआ है। इस वेरिएंट की संक्रामकता की दर काफी अधिक बताई जाती है, यही कारण है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक इसके प्रसार को रोकने वाले उपायों की खोज करने में लगे हुए हैं। कोरोना वायरस के मूलरूप से अलग इस वेरिएंट में 35 से अधिक म्यूटेशनों के बारे में पता चला है जो इसे वैक्सीन से शरीर में बनीं प्रतिरक्षा को भी आसानी से चकमा देने के योग्य बनाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के इस खतरे से बचे रहने के लिए सभी लोगों को लगातार बचाव के उपाय करते रहने चाहिए।
कोरोना के इस वेरिएंट से संक्रमण की स्थिति में रोगियों में कुछ विशेष लक्षणों के बारे में भी पता चला है। डेल्टा वेरिएंट में लोगों को स्वाद और गंध जाने की समस्या अधिक हो रही थी, हालांकि ओमिक्रॉन के संक्रमण में इस तरह के लक्षण कम ही देखे जा रहे हैं। इस बार लोगों को गले में खरोंच और रात में पसीना आने की समस्या अधिक हो रही है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित कुछ लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं भी हो रही हैं, इस तरह के मामले डेल्टा संक्रमण के दौरान नहीं देखे गए थे। आइए आगे की स्लाइडों में ओमिक्रॉन संक्रमण के दौरान पेट से संबंधित लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।