Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑनलाइन ऐप से लोग, मोबाइल हैक कर दे रहे धमकी

बीकानेर

अगर आप किसी ऑनलाइन ऐप जरिए लोन लेने की कोशिश में हैं तो सावधान रहें। दरअसल, ऑनलाइन ऐप के माध्यम से लोन देने वाली कई कंपनियां आपके मोबाइल को हैक भी कर रही हैं। अगर आपने समय रहते लोन जमा नहीं कराया तो फोन और मैसेज के जरिए आपको बदनाम किया जा सकता है। दरअसल, ऐसे कई मामले बीकानेर में सामने आ चुके हैं। जिसमें एक पति-पत्नी ने कोटगेट थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है।

दरअसल, रानी बाजार में रहने वाले पति-पत्नी रोहित और पूजा ने एक ऑनलाइन ऐप से कुछ रुपए का लोन लिया था। लोन समय पर जमा नहीं होने का आरोप लगाते हुए कंपनी ने कोई कानूनी कार्रवाई करने के बजाय सीधे उन लोगों को फोन व मैसेज करने शुरू कर दिए, जो उनके मोबाइल में फीड थे। मैसेज करके पति पत्नी को चोर व फ्रॉड जैसे शब्द भी कहे गए। इनके पेन कार्ड व आधार कार्ड पर गलत शब्द लिखकर भद्दे चित्रों के साथ भी परिजनों को भेजे थे। कोटगेट पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *