जैकलीन फर्नांडीज हर गलत वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले तो ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आया। ED ने पूछताछ की। बीते दिनों सुकेश से मिले तोहफों के बारे में भी खुलासा हुआ। हाल ही में सामने आई सुकेश के साथ लव बाइट वाली एक तस्वीर ने तो जैकलीन को परेशान कर दिया जिसके बाद उन्होंने एक अपील भी की। अब खबर सामने आई है कि जैकलीन किताबें पढ़कर खुद को हील कर रही हैं।