स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने गुरुवार को अपने एक स्टेटमेंट में बताया है कि उनकी हेल्थ में अब थोड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा है कि लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद भी उन्हें कुछ दिनों तक ICU वार्ड में ही भर्ती रखा जाएगा।