Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कैराना का डर अब भी जिंदा है:पलायन करने वाले आधे परिवार ही लौटे, जो आए वे भी खौफ में

कैराना

ठंड से कंपकंपाते पश्चिमी UP में कैराना से हिंदू परिवारों के पलायन की हवा फिर से गर्म हो चली है। यूं भी कह सकते हैं कि ये शोले कोहरे में ढके हुए थे, लेकिन चुनावी माहौल ने उन्हें फिर से भड़का दिया है। सच बात भी यही है कि कैराना में डर अभी भी जिंदा है। इस डर की वजह भी है। कैराना से पलायन की खबरें भले ही मुजफ्फरनगर दंगों के समय वायरल हुई हों, मगर इसका बड़ा कारण इस छोटे से कस्बे में फैली संगठित अपराध की विष बेल है।

आज इनमें से ज्यादातर अभी जेल में हैं और इन्हें संरक्षण देने के आरोपी विधायक भी जमानत के लिए भटक रहे हैं। फिर भी, अपराधियों का खौफ इतना ज्यादा है कि उस समय घरों पर ताले लगाकर गए परिवारों में कुछ ही लौटे हैं। जो लौटे हैं उन्हें भी ये डर सता रहा है कि निजाम बदलने के साथ कहीं खौफ का राज दोबारा न लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *