Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘अंधाधुन’ के बाद एक बार फिर ग्रे शेड किरदार में नजर आएंगी तब्बू

सशक्त एक्टर तब्बू की झोली में नए साल में भी सशक्त रोल हैं। पिछले साल अक्टूबर से वो बैक टू बैक विशाल भारद्वाज और उनके बेटे आसमान भारद्वाज की दो अलग फिल्मों की शूट में बिजी रहीं हैं। विशाल की ‘खूफिया’ में वो गुप्तचर विभाग की अफसर बनी हैं, जबकि आसमान भारद्वाज की ‘कुत्ते’ में पुलिस कांस्टेबल के किरदार में नजर आएंगी। उन दोनों की शूट के साथ उन्होंने बीच बीच में अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 2’ में भी काम किया। माना जा रहा है कि जैसा रोल विद्या बालन का पहली वाली ‘भूल भुलैया’ में था, वैसा मिलता जुलता कैरेक्टर ‘भूल भुलैया-2’ में तब्बू का होगा। इस पर हालांकि ऑफिशियल कन्फर्मेशन आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *