कमेडियन कपिल शर्मा की लाइफ पर बायोपिक बनेगी। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट आज हुई है। इसका नाम फनकार होगा और इसे फुकरे फेम डायरेक्टर मृगदीप सिंह लाम्बा बनाएंगे। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है।
अपारशक्ति खुराना ‘बर्लिन’ में साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट के रोल में नजर आएंगे
अपारशक्ति खुराना फिल्म मेकर अतुल सभरवाल की अपकमिंग फिल्म ‘बर्लिन’ में साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट के रोल में नजर आएंगे। बर्लिन सस्पेंस थ्रिलर जॉनर की फिल्म है। इस फिल्म को लेकर अपारशक्ति बेहद एक्साइटेड हैं। बर्लिन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “‘नया दिन, नई चुनौती ‘बर्लिन’ एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसने मुझे पहले दिन से ही एक्साइटेड कर दिया था। क्योंकी यह बतौर एक्टर मेरे लिए एक चैलेंज है। अतुल सभरवाल की थ्रिलर में एक साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट का रोल करना ठीक उसी तरह का काम है, जिसे करने के लिए मैं बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहा था।”