Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या वैक्सीन लगवाने के बाद आपके पीरियड्स भी हुए लेट? नई रिसर्च के अनुसार- ये देरी टेंपरेरी है

अगर कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आपके पीरियड्स लेट आने लगे हैं, तो आप अकेली नहीं हैं। आप जैसी बहुत सारी महिलाएं इस स्थिति का सामना कर रही हैं। माहवारी और वैक्सीन के इस कनेक्शन को समझने के लिए हाल ही में अमेरिका के ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च भी की है। वैज्ञानिकों के अनुसार, वैक्सीनेशन के बाद ऐसा होना बिलकुल नॉर्मल है। इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।

अमेरिकी महिलाओं पर हुई रिसर्च
वैज्ञानिकों ने एक फर्टिलिटी ट्रैकिंग ऐप के जरिए अमेरिकी महिलाओं के डेटा को स्टडी किया। इन महिलाओं की उम्र 18 से 45 वर्ष थी। ये न तो गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल कर रही थीं और न ही प्रेग्नेंट थीं।

रिसर्च में शामिल 2,403 महिलाओं में से 55% को फाइजर वैक्सीन, 35% को मॉडर्ना वैक्सीन और 7% को जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन लगाई गई। इनके अलावा, लगभग 1,556 महिलाएं ऐसी भी थीं जिन्हें वैक्सीन नहीं लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *