Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जर्मनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी का सुसाइड नोट

अजमेर

ससुराल वालों से दुखी होकर विवाहिता ने अपने पीहर में फांसी लगा ली। उसने छह पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। 6 पेज का यह सुसाइड नोट घटना के कुछ देर बाद सामने आया। हालांकि पुलिस ने जब्त कर लिया है। परिवार वाले 5 ही पेज दैनिक भास्कर को उपलब्ध करा पाए। उसने अपने पति व सुसराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ससुर और देवर पर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। शनिवार को अजमेर में पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और ससुराल वालों से परेशान महिला ने खुदकुशी कर ली थी।

वैशालीनगर के शिव सागर कॉलोनी में रहने वाले मधुसूदन सोमानी की बेटी अनुराधा (31) के सुसाइड के समय घर पर केवल उसकी 2 साल की बेटी अनन्या थी। माता-पिता व भाई बाहर गए थे। उसके पिता शिवशंकर सोमानी व भाई सर्वेश्वर का आरोप है कि वह लंबे समय से परेशान थी। समाज का भी सहयोग नहीं मिला। ऐसे में दुखी होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई-पिता ने कहा कि उसे ससुराल में इतना परेशान किया गया कि तंग आकर पीहर में आ गई। नौ माह से यहां थी।