Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लेने जा रहे हैं पर्सनल लोन, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

नई दिल्ली

जिंदगी में कभी-कभी ऐसा भी समय आता है जब अचानक से पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में अचानक से जरूरत पड़ जाने पर पर्सनल लोन बहुत काम का साबित होता है। वित्तीय संकट में ये बेहतर विकल्प माना जाता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी भी तरह की गारंटी या सिक्योरिटी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। यानी आप बिना कुछ गिरवी रखे भी पर्सनल लोन उठा सकते हैं। इसमें गोल्ड और होम लोन की तरह कोई कोलेटेरल या सिक्योरिटी जमा नहीं करनी पड़ती है। बाकी लोन की तुलना में पर्सनल लोन का इस्तेमाल आप किसी भी उद्देश्य के लिए कर सकते हैं। जैसे- घर बनवाना हो, वाहन खरीदने के लिए या फिर इलाज के लिए। अगर आप भी पर्सनल लोन के लिए सोच रहे हैं, तो सबसे पहले कुछ गलतियों के बारे में जान लीजिए, ताकि लोन लेते समय या बाद में आपको कोई नुकसान न हो।