Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने जोकोविच की अपील खारिज की

मेलबर्न 

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने उनकी अपील खारिज कर दी है। अब उन्हें वापस सर्बिया लौटना होगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दूसरी बार जोकोविच का वीजा रद्द किया था और उन्हें हिरासत में ले लिया गया था, जिसके खिलाफ सर्बियाई खिलाड़ी ने अदालत में अपील की थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार के फैसले को सही ठहराया और जोकोविक की अपील खारिज कर दी। इससे पहले एक बार कोर्ट ने जोकोविच की अपील सही मानते हुए उनका वीजा मान्य कर दिया था।

आमतौर पर वीजा रद्द होने के बाद किसी भी व्यक्ति को तीन साल तक ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं मिलता है। हालांकि जोकोविच के मामले में क्या होगा, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं आई है। जोकोविच का वीजा रद्द होने के बाद उन्हें भविष्य में भी ऑस्ट्रेलिया का वीजा हासिल करने में परेशानी हो सकती है। अगर उनके ऊपर तीन साल का बैन लगाया जाता है तो 37 या 38 साल की उम्र के बाद ही ऑस्ट्रेलियन ओपेन में भाग ले पाएंगे। उन्होंने यह टूर्नामेंट रिकॉर्ड नौ बार जीता है।