नई दिल्ली
भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों की कमी नहीं है। भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में भोजपुरी अभिनेता और सिंगर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव का नाम कौन नहीं जानता होगा। शिवरात्रि के भोजपुरी भजनों से लेकर उनके लटके-झटके वाले म्यूजिक वीडियोज को लोग काफी पसंद करते हैं। अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके खेसारी लाल यादव के स्टाइल के भी फैंस दीवाने हैं। आज भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल एक बड़ा नाम बन गए हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस मुकाम पर आने से पहले खेसारी लाल लिट्टी चोखा बेचा करते हैं? जमीन से आसमान की बुलंदियों पर पहुंचे खेसारी लाल आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।