Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुलवामा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और अन्य सामग्री बरामद, इलाके में चला सर्च अभियान

श्रीनगर

पुलवामा जिले में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को बांदरपोरा कोइल इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस बीच एक खाली बाग में आतंकी ठिकाना मिला। इसमें से सुरक्षाबलों को हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

कुलगाम में कम तीव्रता वाला आईईडी धमाका, नुकसान नहीं
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा और कैमूहके बीच पड़ने वाले इलाके जियारत कैमोह-कादर रोड पर मंगलवार की शाम आतंकियों ने कम तीव्रता वाले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका किया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।