Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हवा में 20 मिनट से ज्यादा नहीं टिकता ओमिक्रॉन

जयपुर

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का वायरस 20 मिनट से ज्यादा हवा में नहीं टिक पाता है। यहीं कारण है कि जहां भीड़-भाड़ कम है, वहां इसका असर कम हो रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि किसी के छींकने या खांसने पर ड्रॉपलेट 3 से 4 फीट तक जाते हैं। इसके 5 से 6 फीट के बाद इसके ड्रॉपलेट कमजोर होकर खत्म हो जाते हैं।

इम्यूनोलॉजिस्ट और रेस्पिरेटरी डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि शहरों और महानगरों में कोविड संक्रमण तेजी से फैलता है। गांवों में इसका असर कम है। क्योंकि हवा में यह ज्यादा समय तक नहीं रह पाता। उनका कहना है कि किसी के छींकने या खांसने पर ड्रॉपलेट 3 से 4 फीट तक जाते हैं। इसके बाद 5 से 6 फीट के बाद इसके ड्रॉपलेट कमजोर होकर खत्म हो जाते हैं।