Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में नौकरी के लिए संघर्ष:REET 2018 के दस परसेंट पदों पर नियुक्ति अब तक अटकी हुई

बीकानेर

राज्य सरकार भले ही REET 2021 के आधार पर तीस हजार टीचर्स की भर्ती का प्रोसेस शुरू करके वाहवाही लूट रही है लेकिन हकीकत ये है कि REET 2018 के ही सैकड़ों टीचर्स अब तक नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा निदेशालय के बाहर पिछले एक साल से धरने पर बैठे बेरोजगार टीचर्स का आरोप है कि शिक्षा विभाग उनकी नियुक्ति के लिए रास्ता आसान करने के बजाय मुश्किल करता जा रहा है।

REET 2018 में लेवल वन में 894 पदों लेवल टू में अंग्रेजी विषय के साथ ही बाहरी राज्यों से डिग्री वाले आज तक नियुक्ति से वंचित है। फरवरी 21 में नियुक्ति से पहले ही अदालत ने स्टे दे दिया था। अभ्यर्थियों की डिमांड थी कि रिक्त पदों की रिसफल किया जाए। इसके बाद से ये मामला अदालत में ही चल रहा है। अब 25 जनवरी को फिर राजस्थान उच्च न्यायालय में तारीख है। इस बीच अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर 25 जनवरी को अदालत में उनके पक्ष में फैसला करवाने का दलील देने का आग्रह किया है।