Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज साढ़े तीन सौ पॉजिटिव:बीकानेर में कोरोना का कहर जारी

बीकानेर

बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा कुछ कम हुआ है लेकिन कोविड का खतरा अब भी कहर बरपा रहा है। बुधवार को बीकानेर में 356 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। शहर के साथ अब आसपास के गांवों में कोरोना रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नोखा में सबसे ज्यादा हालात खराब है जहां हर दूसरा टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। मंगलवार को यहां 68 टेस्ट की रिपोर्ट बुधवार को आई जिसमें 32 पॉजिटिव है, इसमें 14 साल का एक बच्चा भी शामिल है।

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती रोगियों में एक सत्तर वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उसे कुछ दिन पहले सांस में तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था, जिसकी कोरोना जांच करवाई गई। यह पॉजिटिव आने पर उसे एमसीएच विंग में शिफ्ट कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब तक सात लोगों ने बीकानेर में कोरोना की तीसरी लहर में दम तोड़ दिया है। सुबह की रिपोर्ट में 296 पॉजिटिव आए हैं, जबकि शाम की रिपोर्ट में साठ पॉजिटिव आए हैं।