Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्षतिग्रस्त रोड के साथ पानी निकासी के लिए बने नाला

सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई से मिले पार्षद
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)।
शहर के प्रवेश मार्ग कहने वाले मार्गों में से एक पदमपुर रोड इन दिनों कई जगह से क्षतिग्र्रस्त हो चुकी है। बस स्टेण्ड से निकलते ही इस सड़क की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि बरसात के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। बरसात के दौरान यहां पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से कई दिनों तक पानी एकत्र रहता है। शमशान घाट के पास पानी एकत्र रहने से करीब सौ मीटर में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके अलावा जस्सा सिंह मार्ग मोड़ सहित कई स्थानों पर इसमें गड्ढे हो चुके है। सड़क की खराब हालत और यहां पानी निकासी की समस्या को देखते हुए बुधवार को पार्षदों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता से मुलाकात की। इसके अलावा उन्हे अपनी मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। पार्षद अमित चलाना ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उधम सिंह चौक से लेकर जस्सा सिंह मार्ग तक टूटी हुई पदमपुर रोड को नया बनाने और पानी निकासी के लिए नाला निर्माण करवाने की मांग की है। साथ ही अधिकारी को चेतावनी दी गई कि अगर शीघ्र की इस संबन्ध में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जनता को साथ लेकर आन्दोलन किया जाएगा। इस दौरान अशोक मेठिया, कमल नारंग, प्रियंक भाटी, विजय शर्मा, बंटी मौर्य, प्रवीण भटेजा, अमित धूड़िया, प्रवीण नरूला, राकेश स्वामी और अमन ढिल्लो मौजूद रहे।