Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रशासन को सौंपी 111 कोविड केयर किट

  • श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी आंचलिक समिति आई आगे
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रशासन का सहयोग करने के लिए श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी आंचलिक समिति फिर आगे आई है। बुधवार को समिति सदस्यों ने जिला प्रशासन को 111 कोविड केयर किट सौंपी। यह किट जिला कलक्टर नथमल डिडेल को उनके चैम्बर में सुपुर्द की गई। समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने बताया कि उनकी समिति जैन श्वेताम्बर तेरापंथी समाज के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, फाजिल्का, अबोहर एवं ऐलनाबाद के 45 क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती है। समिति धार्मिक, नैतिक, सामाजिक सेवा कार्यांे के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 की पहली व दूसरी लहर के दौरान क्षेत्र की अणुव्रत समिति के माध्यम से अनेक सेवा कार्य किए गए एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया गया।