Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहीद किसानों-मजदूरों की याद में मनाया मजदूर-किसान एकता दिवस

  • सेंट्रल वेयर हाउस गोदाम के समक्ष हुई सभा, एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    19 जनवरी 1982 को अखिल भारतीय हड़ताल के दौरान गोलीबारी में शहीद हुए 10 किसानों व मजदूरों की याद में बुधवार को भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) की जिला कमेटी की ओर से मजदूर-किसान एकता दिवस मनाया गया। इसके तहत भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) के अलावा अखिल भारतीय किसान सभा व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले जंक्शन में सेट्रल वेयर हाउस के गोदाम के समक्ष मजदूरों की सभा हुई।