अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री 27 जनवरी, 2022 को गोवा के कैंडोलिम में सूरज नांबियार के साथ शादी करने जा रहीं हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से शादी समारोह में सीमित लोगों को ही न्योता दिया जाएगा।