दीपिका पादुकोण की पहली ओटीटी फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे, धैर्य करवा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर दमदार है। इसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच कई रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- जिंदगी, प्यार और विकल्प… चलिए सभी का अनुभव लें…
क्या है फिल्म के ट्रेलर में
ट्रेलर की शुरुआत दीपिका से होती है, जिसमें वे कहती हैं मुझे घर में रहना पसंद नहीं है। मैं यहां खुद को फंसी हुई महसूस करती हूं। इसके बाद की कहानी है अपनी ही बहन के ब्वॉयफ्रेंड से अफेयर करने की।फिल्म ‘गहराइयां’ की कहानी एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जो कॉम्प्लेक्स मॉडर्न रिलेशनशिप्स की कहानी बयां करती है। इस फिल्म में दीपिका ने कई बोल्ड सीन्स भी दिए हैं।