दुनिया में सभी तरह के तनाव का इलाज एक ही जगह आकर खत्म होता है- मनोरंजन पर। कोरोना के इस दौर में जहां 50 प्रतिशत जनता घरों से काम करने को मजबूर है ऐसे में इनके मनोरंजन के लिए ओटीटी ने कुछ कमी नहीं छोड़ी है। आपको कई लोग ऐसे मिल जाएंगे जो नेटफ्लिक्स देखकर ही चिल करना पसंद करते हैं। अगर आप भी इसी प्रजाति के हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद 7 बेस्ट शॉर्ट फीचर फिल्में जिसे आप एक ब्रेक में बैठकर देख सकते हैं।
सर SIR
नेटफ्लिक्स पर मौजूद 90 मिनट की फिल्मों में आप सर देख सकते हैं। यह बेहतरीन फिल्म है। फिल्म में तिलोत्तमा शोम, विवेक गोम्बर और मराठी अभिनेत्री गीतांजली कुलकर्णी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म ने एएफआई फेस्ट लॉस एंजिल्स, साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल सहित लगभग 45 अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय समारोहों में जगह बनाते हुए 16 पुरस्कार जीते थे।