Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अचानक पैसों की है जरूरत तो बैंक से लें मदद

नई दिल्ली

कई बार लोगों को आर्थिक सकंट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग मदद के लिए बैंक से लोन लेते हैं, लेकिन अगर आपको आचानक अधिक पैसों की जरूरत होती है, तो ऐसे में आपका लोन का विकल्प भी बेकार साबित होता है। ऐसी परिस्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप बैंकों की तरफ से मिलने वाली ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, ओवरड्राफ्ट सुविधा बैंकों में खाता रखने वालों के लिए लोन लेने जैसा ही होता है। इसमें आपको जरूरत होने पर पैसा मिल सकता है। वहीं पैसा लौटाते समय आपको पूरी रकम किश्तों में नहीं बल्की इकट्ठा देनी होती है। खास बात ये है कि बैंक अपने खाताधारकों को बिना सिक्योरिटी या गारंटी के ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं। हालांकि, कई मामलों में ये सर्विस सिक्योरिटी या गारंटी के साथ भी दी जाती है। वहीं इसकी लिमिट सभी बैंकों के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। साथ ही ये ग्राहकों के बैंक के साथ संबंधों के आधार पर भी निर्भर करता है।