Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चूनावढ़ में कोरोना सैंपल के लिए पहुंच रहे लोग, 25 बच्चे, छह टीचर और सीएचसी के सात स्टाफ मैंबर पॉजिटिव

श्रीगंगानगर

जिले के गांव चूनावढ़ में एक साथ साठ से ज्यादा कोरोना पेंशेंट समाने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इनमें 31 पेशेंट गांव के गवर्नमेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल और सात गांव की सीएचसी के स्टाफ मैंबर है। इसके अलावा 27 अन्य ग्रामीण भी पिछले दो दिन में कोरोना अफेक्टेड पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पेशेंट सामने आने के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय में इलाके में बरती जा रही लापरवाही का ही नतीजा रहा कि इलाके में बड़ी संख्या में रोगी सामने आ गए हैं।

सीएचसी का स्टाफ पॉजिटिव
गांव चूनावढ़ में स्कूल के साथ-साथ सीएचसी में भी सात स्टाफ मैंबर पॉजिटिव मिले हैं। इससे सैंपल देने आने वालों में भी भय का माहौल है। गुरुवार सुबह सीएचसी में अधिकांश लोग मास्क लागाए नजर आए। गांव के स्कूल में कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद गांव में बने डाइट के हॉस्टल में रहने वाले करीब चौदह स्टूडेंट्स भी सैंपल के लिए पहुंचे।

घरों में कोरोना पेशेंट
इलाके में मिले ये रोगी घरों में इलाज ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों का एक दूसरे से मिलना जुलना है। ऐसे में गांव के अधिकांश घरों में लोग सैंपल देकर जांच करवाने की तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना के रोगी समने आने के बाद अब गांव के लोग सावधानी बरतने पर जोर दे रहे हैं। डिप्टी सीएचएचओ डॉ.करण आर्य बताते हैं कि गांव में डिपार्टमेंट एक्टिविटीज करवा दी गई हैं तथा गांव का स्कूल भी बंद है।