Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बुमराह से लेकर बिन्नी तक इन 7 खिलाड़ियों ने टीवी एंकर से शादी रचाई

नई दिल्ली 

भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड मेहा से सगाई कर ली है। मेहा पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रिशिनिस्ट हैं। इन दोनों कपल्स की नजदीकी का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेहा ने अपने हाथ पर अक्षर के नाम का टैटू बनवा रखा है। उनके हाथ पर लिखा हुआ है ‘अक्ष’। पिछले साल भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टीवी एंकर संजना गणेशन से शादी की थी। बुमराह ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिसने टीवी एंकर से शादी की हो। स्टुअर्ट बिन्नी, शेन वॉटसन और मार्टिन गुप्टिल जैसे क्रिकेटर्स भी ऐसा कर चुके हैं। अब ये खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।