नई दिल्ली
दुनिया में हर शख्स का सपना होता है कि वह अमीर हो और उसके पास घर हो, बंगला हो, गाड़ी हो। वह पैसे कमाने के लिए नए-नए तरीके खोजता है। आपको हम एक ऐसे बच्चे के बारे में बताते हैं जो सिर्फ सेल्फी बेचकर करोड़पति बन गया है। इस लड़के की उम्र सिर्फ 22 साल है जिसने सेल्फी बेचकर £733,500 (7 करोड़ रुपए से ज्यादा ) की कमाई की है।
एक विदेश मीडिया ने इंडोनिशया के रहने वाले इस लड़के की सफलता की कहानी प्रकाशित है। इस 22 साल के लड़के का नाम सुल्तान गुस्ताफ अल गोजाली (Sultan Gustaf Al Ghozali) है जो कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करता है। इस लड़के ने 18 साल की उम्र तक अपनी 1000 सेल्फी ली है। आइए जानते हैं कि आखिर इंडोनेशिया के सुल्तान गुस्ताफ अल गोजाली ने इतनी कम उम्र में सिर्फ सेल्फी से करोड़ों की कमाई कैसे की है?