नई दिल्ली
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। टाटा कारों की बढ़ी हुई कीमतें 19 जनवरी, 2022 से लागू हो गई हैं। हालांकि टाटा मोटर्स ने कहा है कि जो कारें 18 जनवरी को या उससे पहले बुक की गई थीं, उन्हें प्राइस प्रोटेक्शन मिलेगा। यानी उन्हें पुरानी कीमत पर ही कार मिलेगी। कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे की वजह बढ़ी हुई इनपुट कॉस्ट बताई जा रही है।
सबसे ज्यादा महंगी हुई टियागो
कंपनी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago (टाटा टियागो) की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है। टियोगा की कीमत में वैरिएंट के आधार पर 22,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जबकि Tiago NRG (टियागो एनआरजी) के सभी वैरिएंट 5,500 रुपये महंगे हो गए हैं।