Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनीट्रैप में लोगों को फंसाने वाली दंपती गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

जयपुर

राजस्थान के बूंदी से हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर रुपये एंठने वाली दंपती को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने एक बिचौलिए को भी उठाया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था, जहां से बिचौलिए को जेल भेज दिया गया है, वहीं दंपती को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान पूरा मामला खुलने की सभावना है। 

जयपुर उत्तर संजय सर्किल थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि तीनों आरोपियों को पीड़ित हिमांशु के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे को हनीट्रैप में फंसाकर 18 लाख रुपये की मांग की गई थी। जब आरोपी फिरौती की रकम लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रिया शर्मा, उसके पति विवेक शर्मा व बिचौलिए शिवराम मीणा के रूप में हुई है।