बीकानेर
पैरालंपिक में भारत के लिए तीरंदाजी करने वाले बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मैदान पर नजर आएंगे। श्याम सुंदर के साथ उनके कोच बीकानेर के ही अनिल जोशी भारतीय कोच की भूमिका में रहेंगे। दुबई में 19 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में ये गुरु-शिष्य दोनों चयनित हुए हैं।