नई दिल्ली
जब एक कपल शादी के बंधन में बंधता है, तो उनका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। लेकिन कहते हैं जीवन में सबसे बड़ा सुख तब मिलता है, जब कोई कपल माता-पिता बनता है। बच्चे के आगमन से घर में खुशियां तो आती ही हैं, साथ ही माता-पिता बनने के बाद दंपत्ति का जीवन पूरी तरह बदल जाता है। एक मां अपने बच्चे को 9 महीने तक अपने पेट में रखती हैं, और तब कहीं जाकर बच्चे का जन्म होता है। लेकिन इन सबके बीच सरोगेसी से बच्चे को जन्म देने का सिलसिला भी जारी है। देसी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से मां बनी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। वहीं, क्या आप जानते हैं कि सरोगेसी होता क्या है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।
क्या है सरोगेसी?
- दरअसल, इसमें कोई कपल किसी महिला की कोख को बच्चा पैदा करने के लिए किराए पर ले सकता है। इसमें महिला अपने या फिर डोनर के एग्स के जरिए किसी दूसरे कपल के लिए गर्भवती होती है। जो महिला बच्चे को जन्म देती है और जो कपल सरोगेसी करवा रहे हैं, उनके बीच एक एग्रीमेंट होता है। इसके तहत होने वाले बच्चे के कानूनन माता-पिता सरोगेसी करवाने वाला कपल ही होता है।