Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल में पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

एंटीगुआ 

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के लीग मैच खत्म हो चुके हैं। भारत ने अपने सभी लीग मैच बड़े अंतर से जीते हैं और ग्रुप-बी में पहले पायदान पर काबिज है। अब टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
भारत के कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रसीद सहित कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमिक लोगों के संपर्क में आ चुके हैं और फिलहाल क्वारैंटीन हैं। इन खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद भारत ने आयरलैंड और युगांडा जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ मैच खेले हैं। ये दोनों मैच भारत आसानी से जीता है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच में भारत को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि उसका अगला मैच 29 जनवरी को है और तब तक टीम के अहम खिलाड़ी मैच के लिए फिट हो सकते हैं।