Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इरफान व बेटे बाबिल की तस्वीर साझा कर सुतापा सिकदर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- “क्या आपको याद है…”

लाखों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता इरफान खान को अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हुए एक साल हो गया है, लेकिन उनके दोस्त, प्रशंसक और परिवार के सदस्य आज भी उन्हें याद करते रहते हैं। हाल ही में दिवंगत अभिनेता की पत्नी सुतापा सिकदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट साझा की है। 

इस थ्रोबैक तस्वीर में पिता इरफान खान और पुत्र बाबिल खान गहन चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर सुतापा ने बताया कि यह तस्वीर एक फिल्म के सेट की है, जहां दिवंगत अभिनेता और बाबिल की जोडी़ ने कैमरे के पीछे काम किया था।