भरतपुर
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक बजरी माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली से एक किसान को बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर से घायल किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान को घायल करने के बाद ढलान के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली एक खेत में ले गया। वहां से भगाने के दौरान खेत में खड़ी फसल भी ख़राब हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने धौलपुर-रूपवास रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
पहले व्यक्ति को कुचला फिर फसल की बर्बाद
ओडेल गद्दी गांव का रहने वाला किसान नईम खेतों में घूमने गया था। वह खेतों के किनारे चल रहा था इतने में भरतपुर की तरह से बजरी माफिया खाली ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आया और नईम के ऊपर चढ़ा दी। नईम के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली खेतों में उतर गई। बजरी माफिया खेतों में खड़ी फसल को रोंदते हुए खेतों से निकल गया। जिससे खड़ी सरसों की फसल भी ख़राब हो गई।