बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहना शुरू करेंगीं। एक्ट्रेस एक लंबे समय से घर की तलाश में थीं जो अब पूरी हो गई है। रिपोर्ट्स हैं कि जैकलीन के बॉयफ्रेंड साउथ के पॉपुलर बिजनेसमैन हैं जो घर में बराबरी से इन्वेस्ट कर रहे हैं। जैकलीन से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं, मगर इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनसे रिलेशन फेल हो गए। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-
कटरीना कैफ- रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ साल 2011 में रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं। दोनों की नजदीकियां राजनीति फिल्म के दौरान बढ़ीं थीं जिसके बाद दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच चुका था। दोनों कई महीनों तक लिव इन रिलेशन में भी रह चुके हैं। रणबीर की कजिन करीना कपूर खान ने दोनों की शादी की न्यूज ब्रेक की थी, जिसके बाद से हर कोई दोनों की शादी के इंतजार में था, हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं टिक सका। साल 2016 में रिपोर्ट्स आईं कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। फिलहाल रणबीर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और कटरीना विक्की कौशल को।

सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं। दोनों पवित्र रिश्ता शो के बाद से ही रिलेशन में थे जिसके बाद दोनों ने 2012 में साथ रहने का फैसला किया था। साल 2011 में सुशांत झलक दिखला जा शो के दौरान पब्लिकली अंकिता को शादी के लिए प्रपोज भी कर चुके थे। सुशांत ने एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया था कि दिसम्बर 2016 में दोनों शादी करने वाले हैं, हालांकि इससे पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गईं।

लारा दत्ता- केली दोरजा
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता पॉपुलर मॉडल केली दोरजा को डेट कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स थीं कि लारा केली के साथ लिव इन में भी रह चुकी हैं, हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका।

अमीषा पटेल- विक्रम भट्ट
कहो ना प्यार है और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में नजर आ चुकीं अमीषा पटेल फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ सीरियल रिलेशन में रह चुकी हैं। रिलेशन के दौरान अमीषा विक्रम के साथ रहने भी पहुंच चुकी थीं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका परिवार दोनों के रिश्ते के खिलाफ था, जिसके चलते उन पर कई बार हाथ भी उठाया जा चुका है। परिवार की आपत्ति और कुछ अनबन के चलते दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका।

बिपाशा बासु- जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कपल समझे जाने वाले जॉन और बिपाशा सात सालों तक रिलेशन में रह चुके हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए थे जिन्हें साथ में खूब पसंद किया जाता था। दोनों इस दौरान लिव इन रिलेशन में भी रह चुके हैं, हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

आदित्य पंचोली- कंगना रनोट
कंट्रोवर्शियल बातों से सुर्खियों में रहने वालीं कंगना रनोट अपने करियर के शुरुआती दौर में एक्टर आदित्य पंचोली को डेट कर चुकी हैं। रिलेशन के दौरान दोनों लिव इन में भी थे हालांकि दोनों के रिश्ते का अंत अच्छा नहीं हुआ। एक्ट्रेस ने आदित्य के खिलाफ हिंसा करने का आरोप लगाया था।

गोविंदा- रानी मुखर्जी
एक जमाने की सबसे हिट जोड़ी गोविंदा- रानी रूमर्ड रिलेशन में थे। रिपोर्ट्स थीं कि दोनों वर्सोवा के फ्लैट में साथ रहा करते थे। इस बात से गोविंदा की वाइफ को दिक्कत होने लगी थी जिसके चलते एक्टर ने रानी से किनारा कर लिया।

महेश भट्ट- परवीन बाबी
एक जमाने की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी लंबे समय तक फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ रिलेशन में रहे हैं। रिलेशन के दौरान दोनों लिव इन में भी थे, हालांकि दोनों का रिश्ता कामयाब नहीं हो सका। परवीन एक लाइलाज बीमारी का शिकार हो गई थीं, जिसका इलाज करवाने के लिए महेश उन्हें कई बड़े अस्पताल भी लेकर गए थे। महेश के अनुसार परवीन बेहद वहमी हो गई थीं, जिसके चलते उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया था।
