बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। कटरीना कैफ ने यह तस्वीरें मालदीव से शेयर की हैं। जहां समुद्र तट पर वह मस्ती करते हुए दिख रही हैं। इन तस्वीरों में वह मुस्कुराते हुए दिख रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा है, माई हैप्पी प्लेस। इससे पहले पिछले हफ्ते कटरीना कैफ ने अपनी कई और तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह रेड ड्रेस में नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, इंदौर में घर के अंदर ..संडेसेल्फी।