जयपुर
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9480 नए केस मिले हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हुई है। इसमें सबसे ज्यादा 5 मौत जोधपुर जिले में हुई है। जोधपुर के अलावा सोमवार को जयपुर, झालावाड़ समेत 13 जिलों में कोरोना से मौत हुई है। 11 जून के बाद आज पहला ऐसा मौका है कि कोरोना से एक दिन में 23 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।