Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बचपन में ऐसी दिखती थीं शहनाज गिल, बनते बिगड़ते रहे परिवार से उनके रिश्ते

बिग बॉस 13 से अपनी खास पहचान बनाने वाली पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज कौर गिल का जन्म आज ही के दिन सन 1993 में एक सिख परिवार में हुआ था। शहनाज की मां परमिंदर कौर गिल ने एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया था कि जब शहनाज 16-17 साल की थीं, तब उन्हें हर कोई कटरीना कहकर बुलाया करता था। इसके बाद से ही शहनाज ने खुद को पंजाब की कटरीना कहना शुरू कर दिया। बता दें कि बिग बॉस में भी अभिनेत्री ने कई बार खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया था। जिसके बाद से वह इसी नाम से मशहूर हो गईं।