Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हद खूबसूरत दिखती हैं अवंतिका दसानी, हुमा कुरैशी के साथ वेब सीरीज मिथ्या में आएंगी नजर

‘मैंने प्यार किया’ फेम भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी, रोहन सिप्पी की साइकोलॉजिकल थ्रिलर-ड्रामा सीरीज ‘मिथ्या’ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के निर्माताओं ने शोबिज में अवंतिका को लॉन्च करने की अनाउंसमेंट एक पोस्टर के साथ की है। इस पोस्टर में यंग एक्ट्रेस अवंतिका, बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ नजर आ रही हैं।