Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तीसरी लहर के 25 दिन में 176 ने दम तोड़ा, 90% को लगी थी वैक्सीन की दोनों डोज

जयपुर

राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राज्य में 25 दिन में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 176 पहुंच गई है। मरने वालों में 90 फीसदी से ज्यादा को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी थी और उन्हें दूसरी अन्य बीमारियां भी थी।

मेडिकल हेल्थ डिपोर्टमेंट की रिपोर्ट देखें तो राज्य में एक से 25 जनवरी तक 1.92 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जिनमें से 176 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 90 फीसदी से ज्यादा उन लोगों की मौत हुई है, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। एक्सपर्ट इन मौत के पीछे कोरोना की बजाय कोई दूसरा कारण मान रहे हैं।