Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अजमेर की यंगेस्ट कैलीग्राफी टीचर के हुनर का जवाब नहीं, कई रिकॉर्ड-अवॉर्ड नाम पर

अजमेर

अजमेर की यंगेस्ट कैलीग्राफी टीचर गौरी माहेश्वरी का हर कोई मुरीद है। 13 साल की गौरी अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक 6 से लेकर 60 साल के स्टूडेंट को कैलीग्राफी का हुनर सिखा रही हैं। इसी कला के चलते गौरी को साल 2022 का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला। गौरी का नाम दुनिया की कई रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज है। दरअसल, टीचर ने गौरी को बच्चा समझकर कैलीग्राफी सिखाने से इनकार किया था। गौरी माहेश्वरी की उम्र तब महज 6 साल थी।