अलवर
अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर खून से लथपथ मिली 15 साल की मूकबधिर नाबालिग के मामले में नई थ्योरी सामने आई है। फूड डिलीवरी बॉय की बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि महज 2 सेकेंड में हादसा हुआ। अब सवाल यह उठ रहा है कि 2 सेकेंड में बालिका कैसे लहूलुहान हुई?
पुलिस ने माना बाइक जिस स्पीड से पुलिया पर चल रही थी, उस हिसाब से बस को 1 सेकेंड में पार कर लेनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाइक करीब 3 सेकेंड में बस से आगे निकली। उसके बाद ही सीसीटीवी फुटेज में दिखी है। मतलब 2 सेकेंड ज्यादा लगे। ये 2 सेकेंड इसलिए अधिक लगे कि बाइक ने बालिका को टक्कर मारी। टक्कर से बाइक स्लो जरूर हुई, लेकिन गिरी नहीं। फूड डिलीवरी बॉय टक्कर लगने के बाद बाइक को ले गया। मतलब बाइक को बस को क्रॉस करने में 3 सेकेंड लग गए। जबकि सामान्य तौर पर बाइक निकलती तो 1 ही सेकेंड लगता।