Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्कूल को इंग्लिश मीडियम किया तो छात्राओं ने लगाया ताला

बीकानेर

एक तरफ जहां सरकार अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों के लिए अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री के गृह जिले में लड़कियों ने अपने स्कूल पर ताला लगा दिया। क्योंकि उनकी हिन्दी मीडियम स्कूल बंद कर इंग्लिश मीडियम कर दी गई। मामला नोखा के काकड़ा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय का है। ताला लगाने के बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हलचल हो गई है। दरअसल, शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला स्वयं आज बीकानेर में है।