बीकानेर
भरतपुर एसपी पद से देवेंद्र बिश्नोई को अब बीकानेर के RAC की तीसरी बटालियन की जिम्मेदारी फिर से सौंप दी गई है। बिश्नोई की जगह श्याम सिंह को भरतपुर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को इस आशय के आदेश जारी किए हैं।
देवेंद्र बिश्नोई पहले भी आरएसी थर्ड बटालियन में कमांडेंट के पद पर थे। जनवरी 21 में ही उनका ट्रांसफर आरएसी थर्ड बटालियन से भरतपुर एसपी के रूप में ट्रांसफर हुआ था। एक बार फिर बिश्नोई इसी सीट पर आ गए हैं। दरअसल, पिछले दिनों उनका ट्रांसफर आरएसी की पांचवीं बटालियन जयपुर किया गया था। इस बीच सरकार उनको भरतपुर में ही रोक दिया था। दो दिन बाद नया आदेश जारी करके देवेंद्र बिश्नोई को बीकानेर स्थित आरएससी थर्ड बटालियन में कर दिया है।