बीकानेर
बीकानेर में अब हर रोज कोरोना पॉजिटिव से ज्यादा रिकवरी हो रही है। इसके बाद भी एक्टिव केस अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा है और कोरोना से मौत का सिलसिला अभी तक जारी है। ऐसे में बीकानेर में फिलहाल कोरोना का खतरा टला नहीं है बल्कि कभी भी रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि बीकानेर में बुधवार को दिनभर में 201 कोरोना मरीज नए मिले हैं जबकि 389 पुराने मरीज रीकवर हुए हैं। बीकानेर में एक्टिव केस अब तक 1604 है। सीएमएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर में 28 रोगी भर्ती है जबकि हकीकत में ये संख्या इससे कहीं अधिक है। खास बात ये है कि पीबीएम अस्पताल के एमसीएच विंग में लगातार मौतें भी हाे रही है। अब तक दस से ज्यादा लोगों ने बीकानेर में कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। इनमें अधिकांश वो है जो पहले से अस्पताल में इलाज ले रहे थे।