Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राहुल के पंजाब दौरे में नहीं दिखे मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के 5 सांसद, फूट के लग रहे कयास

चंडीगढ़

राहुल गांधी के पंजाब के दौरे में भी कांग्रेस बंटी हुई नजर आई। कांग्रेस के ही 5 सांसदों ने राहुल के दौरे का बायकॉट किया। इनमें मनीष तिवारी, रवनीत बिट्टू, जसबीर डिम्पा, मोहम्मद सिद्दीकी और परनीक कौर शामिल हैं। परनीत कौर सूबे के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से नई पार्टी का गठन किया है और भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।