Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एयर इंडिया के हैंडओवर से पहले पीएम मोदी से मिले टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

नई दिल्ली

टाटा ग्रुप को एयर इंडिया के आधिकारिक हैंडओवर से पहले टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाका की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी और टाटा चेयरमैन के बीच हुई मुलाकात की फोटो जारी की है। एयर इंडिया का आधिकारिक हैंडओवर पिछले कुछ दशकों में देश में निजीकरण का पहला बड़ा सफल सौदा होगा।