Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धरना जारी, आम आदमी पार्टी ने भी दिया समर्थन

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बे के वार्ड नं. 37 की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर वार्ड पार्षद सौकिन के नेतृत्व में वार्डवासियों द्वारा यहां नगर पालिका के समक्ष चलाया जा रहा धरना गुरूवार को भी जारी रहा। मंगलवार को धरना प्रारंभ किया गया था। गुरूवार को आम आदमी पार्टी ने भी आन्दोलन को समर्थन करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। पार्टी के जिला प्रभारी सलीम खां मलकान ने बताया कि वार्ड नं. 37 के नागरिक विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग लम्बे समय से कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी उनकी मांगो को लेकर वार्डवासियों के साथ हैं। पार्षद सौकिन ने बताया कि समस्याओं का समाधान नही होने पर उन्हें मजबूर होकर धरना प्रारंभ करना पड़ा हैं। गुरूवार को धरने पर वार्ड पार्षद सौकिन के अलावा सुल्तान खां, हनीफ, फारूख आदि बैठे। पार्षद सौकिन ने बताया कि वार्ड नं. 37 मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बार-बार अवगत कराने के बाद भी सडकÞों का निर्माण नही करवाया जा रहा हैं। प्रशासन शहरों के संग अभियान का वार्ड के लोगों को कोई लाभ नही मिला हैं। सैकड़ों वार्डवासियों द्वारा पट्टे के आवेदन किये जा चुके हैं। मगर आज तक एक भी पट्टा नही बनाया गया हैं। विकास के नाम पर वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा हैं। पार्षद सौकिन ने बताया कि जब तक मांगे नही मानी जाती तब तक धरना जारी रहेगा। गुरूवार को धरना स्थल पर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। उधर नगर पालिका के अधिकारी ने बताया कि वार्ड के विभिन्न कार्यो के लिये टैंडर प्रक्रिया जारी हैं। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे।