Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव ढाणी सहारणान में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंचायत समिति उप प्रधान रामकुमार सैनी एवं सरपंच प्रतिनिधि अमर सिंह सहू ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्ण सहारण, ओम मीणा भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर वक्ताओं ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाडियÞों को आगे बढनÞे का मौका मिलता हैं। आयोजन समिति के मुकेश शर्मा ने बताया कि गांव के दिवंगत क्रिकेटर जेपी चौहान की स्मृति में वर्ष 1994 से लगातार प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार एवं उपविजेता को 11 हजार पुरूस्कार स्वरूप भेंट किये जायेगें। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियÞों को भी पुरूस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप वर्मा, कपिल ढकरवाल, धर्मवीर, सचिन खेताराम, मोनू, सुनील लखेरा, मयंक शर्मा, प्रमोद वर्मा, सौरभ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।