टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव सोनड़ी में कई दिनों से अल सुबह से धुंध आ रही है। तो बुधवार को नोहर पल्लु रोड़ पर सुबह पांच बजे के लगभग तीन ऊंट गाड़ीयां नोहर से सोनड़ी की तरफ आ रही थी तो गांव सोनडी के निकट आते ही पीछे से पराली की भरी हुई पीकअप आई अधिक धुंध के कारण पीकअप वाले को ऊंट गाड़ीयां दिखाई नहीं दी ओर सबसे पीछे आ रही ऊंट गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों का एक्सीडेंट होने से पीकअप ओर गाड़ी दोनों को काफी नुकसान हुआ लेकिन किसी व्यक्ति व ऊंट को चोट तक नहीं आई। गाड़ी वालों ने बताया कि धुंध बहुत अधिक थी धुंध के चलते पिकअप वाले को ऊंट गाड़ीयां दिखाई नहीं देने के कारण ये हादसा हो गया। पत्रकार माणकचंद बराला ने बताया कि ऊंट गाडो के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण पिकअप चालक को ऊंट गाड़ी दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया।