Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट, 91 और नाम फाइनल

नई दिल्ली

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपनी ओर लुभाने में लगे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 जनवरी को सपा सांसद आजम खां और संभल सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के क्षेत्र में भाजपा के लिए माहौल बनाएंगे। अमित शाह संभल में मतदाताओं से डोर टु डोर जनसंपर्क के बाद रामपुर आएंगे। वहीं, आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में केवल तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दूसरी तरफ, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने गुरुवार को पणजी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया।